भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित भोपाल सीएसडी कैंप में ड्यूटी के दौरान एक SSB जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 35 वर्षीय संदीप खरमते के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सर्विस राइफल से गोली चलने की घटना हुई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, नियुक्ति की मांग को लेकर संचालनालय का घेराव राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान