भोपाल। सावन के पावन अवसर पर तुलसी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ यात्रा में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों का जिला पंचायत कार्यालय के सामने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुष्पहार पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।स्वागत के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत स्वयं कंधे पर कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। सनातन धर्म की ध्वजा के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।‘हर कांवड़ यात्री सनातन धर्म का प्रहरी’मंत्री राजपूत ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। प्रत्येक कांवड़ यात्री सनातन धर्म का रक्षक और सशक्त प्रहरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ युवा पीढ़ी में धार्मिक संस्कार, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना मजबूत करती हैं।सुरखी में की गई ठहरने और भोजन की व्यवस्थाकांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सुरखी स्थित मंगल भवन में ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से की गई थीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया।मां नर्मदा के जल से होगा भगवान भोलेनाथ का अभिषेकश्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवड़ को कंधे पर लेकर चलना श्रद्धालुओं की आस्था, संकल्प और समर्पण का प्रतीक रहा। यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मंत्री राजपूत ने तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन के लिए बधाई दी और कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस अवसर पर यात्रा संयोजक हरिराम ठाकुर, अध्यक्ष प्रदीप राजोरिया सहित तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से मिला करीब ₹3 करोड़ कैश आबकारी विभाग रीवा की कार्यवाही में 2680 किलोग्राम महुआ लाहन,70 लीटर मदिरा तथा 28 केन बियर हुआ बरामद