विभाग की लगातार कार्यवाही से मदिरा बनाने वाले और विक्रेताओं में दहशत। त्योंथर, रीवा। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा के निर्देशन में आबकारी टीम वृत्त-चाकघाट ने दिनांक 17/08/26 को अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम-पनाशी मे विजय प्रताप सिंह के रिहायशी मकान से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, बुद्धसेन माझी के रिहायशी मकान से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-कुशमैदा मे उर्मिला देवी सोनकर के रिहायशी मकान से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-बरौली ठकुरान मे कुसुम कली माझी के रिहायशी मकान से 2060 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, बंदना माझी के रिहायशी मकान से 280 किलोग्राम महुआ लाहन, नीलम माझी के रिहायशी मकान से 340 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-परसादा मे राहुल कुमार आदिवासी के रिहायशी मकान से 28 केन लेमाउन्ट बियर तथा 05 पाव गोवा व्हिस्की जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। कार्यवाही में कुल 07 प्रकरणों मे 2680 किलोग्राम महुआ लाहन, 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 28 केन लेमाउन्ट बियर,05 पाव गोवा व्हिस्की बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 285750 रुपये है। उक्त कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर,अजय श्रीवास्तव, आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, अतुल बागरी, शुभम द्विवेदी, सुमित पयासी, राहुल पाण्डेय, आकांक्षा द्विवेदी, रीतू कोरी, अपर्णा सोधिया नगर सैनिक मनोज द्विवेदी, सरोज पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सनातन आस्था और भक्ति का संदेश लेकर निकली कांवड़ यात्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भव्य स्वागत शक्कर के दाम रिकॉर्ड ₹60 किलो तक पहुंचे, थोक व्यापारियों की चिंता बढ़ी; रिटेल में ₹65 तक पहुंचने की आशंका
You must be logged in to post a comment.