सागर। प्रदीप चौधरी। जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके में रविवार को पुलिस सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ वायरल हुई तस्वीर के आधार पर एक संदिग्ध युवक के घर अवैध हथियार की तलाश में पहुंची थी। तलाशी के दौरान पुलिस को बंदूक तो नहीं मिली, लेकिन घर के एक कमरे से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए। नकदी की मात्रा इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, तलाशी में करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस अब इतनी बड़ी रकम के स्रोत और स्वामित्व की जांच कर रही है।बंदूक नहीं मिली, करोड़ों की नकदी ने बढ़ाई जांचपुलिस के अनुसार संदेही सौरभ अहिरवार अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। ऐसे में घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।परिजनों का दावा—रकम रिश्तेदार कीपूछताछ में परिजनों ने दावा किया कि बरामद नकदी उनकी नहीं है, बल्कि भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार की है, जो PWD में इंजीनियर बताए गए हैं। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम सागर स्थित मकान तक कैसे पहुंची और इसका वास्तविक स्रोत क्या है।मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व प्रशासन और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही नकदी के वास्तविक स्रोत और स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।अब बड़ा सवाल यह है कि बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस के हाथ लगे करीब ₹3 करोड़ की नकदी का राज क्या है? Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पेट्रोल खत्म होने का बहाना बना वारदात को दिया था अंजाम: बैहर पुलिस ने कुमादेही डकैती का किया पर्दाफाश, अंतराज्यीय गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार सनातन आस्था और भक्ति का संदेश लेकर निकली कांवड़ यात्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भव्य स्वागत