उज्जैन, 14 अगस्त 2026। श्रावण सोमवार, नागपंचमी एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना उज्जैन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव के समन्वय से संयुक्त जांच की गई।अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड और एचएचएमडी (Hand Held Metal Detector) की मदद से रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, आउटर, ट्रेनों, मुसाफिर खाना, पार्सल कार्यालय सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली।ई-रक्षक से संदिग्धों का सत्यापनसुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम ‘ई-रक्षक’ के माध्यम से भी संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरों का सर्च एवं सत्यापन किया गया।जीआरपी एवं आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आगामी पर्वों और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए संयुक्त चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रखने की बात कही गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही घंटों में अज्ञात मृतक की पहचान स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर केंद्रीय जेल से 11 बंदी समय पूर्व रिहा