उज्जैन, 14 अगस्त 2026। जीआरपी उज्जैन की तत्परता और कार्यकुशलता के चलते रेलवे दुर्घटना में मृत एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान कुछ ही घंटों में कर ली गई। पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन मास्टर पिपलोदा बागला, जिला उज्जैन ने जीआरपी को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन क्रमांक 19315 वीर भूमि एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और शव क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा एवं आरक्षक अमित जादौन को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उज्जैन भेजा।सुरागों से हुई मृतक की पहचानमृतक की पहचान के लिए पुलिस टीम ने उसके कान के पीछे पुराने चोट के निशान और मौके से मिले गमछे को महत्वपूर्ण सुराग माना। इसके आधार पर आसपास के पुलिस थानों, स्टेट कंट्रोल रूम, जीआरपी कंट्रोल रूम और स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई।लगातार प्रयास और समन्वित जांच के बाद मृतक की पहचान रामनाथ पिता रवेंद्र, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि रामनाथ पिपलोदा बागला क्षेत्र में रहकर मजदूरी करने के साथ मछली पकड़ने और बेचने का काम करता था।पहचान सुनिश्चित होने के बाद जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। मामले में मर्ग की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं अग्रिम जांच जारी है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा एवं आरक्षक अमित जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सत्ता में पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी चाहते थे बाबा साहब– अलग था आज़ादी को लेकर नज़रिया श्रावण सोमवार और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग