इंदौर। प्रदीप चौधरी।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर केंद्रीय जेल से 11 बंदियों को समय पूर्व रिहा किया गया। इनमें 10 पुरुष और एक महिला बंदी शामिल हैं। सभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। शासन के निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक अवधि पूरी करने और अच्छे आचरण के आधार पर उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे ने बताया कि रिहा किए गए सभी बंदियों ने कम से कम 14 वर्ष का वास्तविक कारावास तथा 6 वर्ष की माफी अवधि पूरी कर ली थी। इसके बाद शासन के नियमों और बंदियों के आचरण को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें समय पूर्व रिहा किया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने रिहा हुए बंदियों को नए जीवन की शुरुआत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते समय को पीछे छोड़कर परिवार के साथ शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से जीवन बिताएं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार अपराध आवेश या परिस्थितियों के प्रभाव में हो जाते हैं, इसलिए भविष्य में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।नरगावे ने युवाओं और नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की सोच और नियंत्रण क्षमता को प्रभावित करता है और कई बार अपराध का कारण बन जाता है। उन्होंने स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रावण सोमवार और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग भजन विहार में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव