इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व इंदौर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा उत्साह देखने को मिला। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बुधवार को राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 25 हजार से अधिक युवा छात्र-छात्राओं, माताओं, बहनों और विभिन्न समाजों के नागरिकों ने तिरंगा हाथों में लेकर सहभागिता की।यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुआ। तिरंगा यात्रा भंवरकुआ होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक पहुंची और वहां से वापस भंवरकुआ पहुंचकर वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवाओं की यह तिरंगा यात्रा अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने स्वागत मंच लगाए और यात्रा में शामिल युवाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर युवाओं का स्वागत किया गया। आयोजन में सभी जाति, वर्ग, धर्म और समाज के नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि इंदौर के युवाओं और नागरिकों की सामूहिक राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रही।यात्रा ने शहर में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। आयोजकों का कहना है कि इंदौर के युवाओं द्वारा शुरू की गई यह तिरंगा यात्रा आने वाले वर्षों में एक नई परंपरा के रूप में स्थापित होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जीपीओ से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश ग्रामीण परेशान, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन: प्रभाकर सिंह ‘टाइगर’
You must be logged in to post a comment.