इंदौर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इंदौर जीपीओ कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा इंदौर जीपीओ कार्यालय से प्रारंभ होकर शिवाजी वाटिका पहुंची और इसके बाद वापस जीपीओ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हैं। तिरंगा यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्य भावना को प्रोत्साहित करना रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी युवाओं के वंदेमातरम के गान से गूंज उठा इंदौर, 25 हजार से अधिक लोगों ने निकाली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा