रीवा। जवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उपरवार के गुढ़ गांव में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज संगठन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ‘टाइगर’ ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने बीच के नेताओं को सड़क की समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में सड़क निर्माण अथवा सुधार की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती है, तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा।13 अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने और आवागमन की समस्या से राहत दिलाने की मांग की।इस दौरान सुरेश सिंह, राजपाल यादव, फूलचंद सिंह, विजय बहादुर सिंह, रजनीश आदिवासी, बुद्धि लाल कोल, सुशील सिंह, रवि वर्मा, पन्नालाल कश्यप, मुन्ना डॉक्टर, दीपक आदिवासी, नारायण वर्मा, नंदू पांडे, आकाश बघेल, मनोज यादव, राजेश आदिवासी, राहुल वर्मा, सनी आदिवासी, लालता कोल, शिबू आदिवासी, राज बहादुर सिंह, देवकली आदिवासी, उमा आदिवासी, सूरजकली आदिवासी, नीता आदिवासी, सुखमंती आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवाओं के वंदेमातरम के गान से गूंज उठा इंदौर, 25 हजार से अधिक लोगों ने निकाली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा क्या सरकार को पेलेट गन से लोगों को अपंग बनाने का अधिकार है?