रेलवे ट्रैक पर खड़े व्यक्ति को कर्मचारियों ने सुरक्षित हटाया, कुछ समय तक प्रभावित रही लोकल सेवामुंबई। मुंबई के वसई और नालासोपारा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के खड़े हो जाने से मुंबई लोकल ट्रेन का संचालन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। ट्रेन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ट्रैक से हटने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उसे समझाकर सुरक्षित ट्रैक से हटाया। घटना के दौरान कुछ रेलवे कर्मचारियों और व्यक्ति के बीच हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पीक आवर्स में हुई इस घटना के कारण पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं, जिससे कई लोकल ट्रेनें विलंब से चलीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना के बाद पश्चिम रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश न करें और न ही ट्रैक पार करने का प्रयास करें। रेलवे ने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल जानलेवा हो सकती हैं, बल्कि रेल संचालन को भी प्रभावित करती हैं।फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 100 करोड़ कमाने के सपने में रेलवे अफसर की बेटी बनी महाठग, पिता के साथ गिरफ्तार पुलिस जवानों की तत्परता से छात्र की बची जान