चलती बाइक से गिरकर बेहोश हुए युवक को सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचायाइंदौर। थाना राऊ और राजेंद्र नगर पुलिस के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक छात्र की जान बच गई। कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने चलती बाइक से गिरकर बेहोश हुए छात्र को समय पर सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, दो छात्र मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठा छात्र अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। घटना के समय क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थाना राऊ के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान तथा राजेंद्र नगर थाना के राहुल बोर्डिया और विवेक प्रजापति की नजर युवक पर पड़ी।पुलिस जवानों ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर छात्र को प्राथमिक उपचार दिया। प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और राहुल बोर्डिया ने तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।समय पर मिले सीपीआर और त्वरित उपचार के कारण छात्र की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्रीय रहवासियों और राहगीरों ने पुलिस जवानों की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना की सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रेन के सामने खड़े युवक से थमी मुंबई लोकल, समय रहते टला बड़ा हादसा क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के शिकार लोगों को लौटाए 4.75 करोड़ रुपये