लोन माफ कराने का झांसा देकर रिश्तेदारों समेत कई लोगों से करोड़ों की ठगी, डायरी से खुला पूरा राजगोरखपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे अधिकारी की बेटी द्वारा जल्द अमीर बनने की चाह में करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह और उनकी बेटी गरिमा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर लोन माफ कराने का झांसा देकर रिश्तेदारों और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।पुलिस जांच के दौरान गरिमा सिंह की एक डायरी बरामद हुई, जिसमें उसने अप्रैल से मई 2026 के बीच 100 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य लिख रखा था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसने कथित ठगी का जाल बिछाया।मामले की शुरुआत 3 जुलाई को दर्ज एक शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि गरिमा सिंह ने उन्हें निजी ऋण लेकर राशि अपने खाते में जमा कराने के लिए प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि वह सभी ईएमआई स्वयं भरेगी तथा उनका लोन भी माफ करा देगी। आरोप है कि उनके दस्तावेजों के आधार पर छह बैंकों से लगभग 1.67 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया। इसी तरह एक अन्य रिश्तेदार से करीब 91 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप है।पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में 15 से 20 लोगों के साथ लगभग 3.5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी सामने आई है। मामले में गरिमा सिंह और उसके पिता के अलावा कई अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि गरिमा सिंह ने इंटरनेट से जानकारी जुटाकर कथित तौर पर यह योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद करने का दावा किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने वारासिवनी में किया राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण ट्रेन के सामने खड़े युवक से थमी मुंबई लोकल, समय रहते टला बड़ा हादसा