प्लॉट धोखाधड़ी मामले में पीड़ित ने पुलिस को सौंपा नकदी से भरा बैग, पुलिस जांच तेजइंदौर। प्रदीप चौधरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े कथित प्लॉट धोखाधड़ी मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच के दौरान एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे शिकायत वापस लेने के लिए 20 लाख रुपये नकद देने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने यह राशि पुलिस को सौंप दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है।पुलिस के अनुसार शुभम वैली कॉलोनी में प्लॉटों की कथित धोखाधड़ी की जांच पहले से जारी है। इसी मामले में राजेंद्र नगर निवासी संजय महाजन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2023 में नाना पटवारी के साथ हुए एक एग्रीमेंट के तहत उन्होंने यूपीआई के माध्यम से 11 लाख रुपये का भुगतान किया था, लेकिन तय शर्तों के बावजूद उन्हें प्लॉट नहीं मिला।शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद जीतू तिंदोरी नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोप के मुताबिक, उन्हें 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया तथा जिला न्यायालय ले जाकर एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए। हालांकि अगले ही दिन शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क कर 20 लाख रुपये नकद से भरा बैग पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया।राऊ पुलिस की पूछताछ में कॉलोनी के कथित संचालक आरोपी सुमित मंत्री ने यह स्वीकार करने का दावा किया है कि नाना पटवारी के नाम से “NP” कोडवर्ड वाली 5-6 डायरियां संचालित की जाती थीं। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत, कथित लेनदेन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी वृत्त मऊगंज की कार्यवाही में 315 नग मदिरा, व्हिस्की बरामद गोदी से लठैत भये, पब्लिक लीने दौड़ाय!