आबकारी के कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं में दहशत। मऊगंज। दिनाँक 05/08/2026 को आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त-मऊगंज में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मऊगंज मे अशोक चौरसिया के रिहायशी मकान से 246 पाव देशी प्लेन मदिरा, 45 पाव देशी प्लेन मदिरा, 24 पाव आर एस व्हिस्की जब्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किये गये, जिसकी अनुमानित कीमत 30600 रुपय है। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, अखिलेश शुक्ला, अतुल बागरी, आशीष गुप्ता, शुभम द्विवेदी, सुमित पयासी, राहुल पाण्डेय, आकांक्षा द्विवेदी, अपर्णा सोधिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सहायक शिक्षक पर शा.पूर्व मा.वि.कुशमैदा में अतिक्रमण करने का लगा आरोप! अतिक्रमण के बजह से कमरों में भरता है पानी, शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित नाना पटवारी प्रकरण में नया मोड़, शिकायत वापस लेने के लिए 20 लाख देने का आरोप
You must be logged in to post a comment.