जयपुर/जैसलमेर। प्रदीप चौधरी। राजस्थान के जैसलमेर जिले में सेना की एक एसयूवी सड़क पर आए ऊंट से टकराकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में मध्य प्रदेश निवासी 26 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सेना और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे थईयात आर्मी क्षेत्र में मेजर हमजा आरिफ अपने दो साथियों लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक ऊंट आ गया। तेज रफ्तार एसयूवी ऊंट से टकरा गई और अनियंत्रित होकर चार से पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।हादसे के तुरंत बाद तीनों सैन्य अधिकारियों को थईयात स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों लेफ्टिनेंट का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश निवासी मेजर हमजा आरिफ का विवाह लगभग एक माह पहले ही हुआ था। उनके असामयिक निधन से परिवार, सेना और परिचितों में शोक का माहौल है।हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और मिलिट्री पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सड़क पर अचानक ऊंट का आ जाना माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘हार तो हार होती है और जीत, जीत’ : कैलाश विजयवर्गीय, दतिया हार की होगी समीक्षा दतिया उपचुनाव के बाद उमा भारती की बहू की पोस्ट से सियासी हलचल, ब्यूरोक्रेसी पर साधा निशाना