भोपाल। प्रदीप चौधरी। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू एवं टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। उनकी टिप्पणी को उपचुनाव के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उमिता राहुल सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी ये बोलने लगे कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब-तब परिणाम विपरीत ही आएंगे।” इस टिप्पणी को प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल और चुनावी परिणामों को लेकर आत्ममंथन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या अधिकारी का नाम नहीं लिया है, लेकिन दतिया उपचुनाव के परिणाम के तुरंत बाद आई इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। भाजपा की ओर से इस पोस्ट पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव के बाद नेताओं और संगठन से जुड़े लोगों के बयान आने वाले समय में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक समीक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैसलमेर में ऊंट से टकराई सेना की SUV, मध्य प्रदेश के मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान, अधिवक्ता परिषद् ने गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश