भोपाल। प्रदीप चौधरी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दतिया जिला संगठन की पूरी संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष सहित सभी जिला पदाधिकारियों, मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों और विभागों की इकाइयों को पदमुक्त कर दिया है।भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि चुनावी हार के कारणों की गहन समीक्षा की जाएगी और संगठन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू करते हुए दो सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद अब संगठनात्मक कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, पार्टी आगामी दिनों में चुनावी हार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले नेताओं और पदाधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है।भाजपा नेतृत्व का कहना है कि संगठन में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 83 करोड़ के नए जिला अस्पताल की खुली पोल, स्ट्रेचर के लिए मरीज को ढोते रहे परिजन; प्रबंधन ने दी सफाई ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: DIG राजेश चंदेल समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले का संज्ञान आदेश रद्द