महिदपुर (उज्जैन)। महिदपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी की सहायता करने तथा पीड़िता के परिजनों को धमकाकर रुपये मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त 2026 को आरोपी शाहिद, सोहेल और साहिल को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य आरोपी समीर स्कूल जाते समय नाबालिग का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वहीं तीनों आरोपियों ने कथित रूप से पीड़िता की मां को धमकी दी कि यदि 10 हजार रुपये नहीं दिए गए तो उनकी बेटी को समाज में बदनाम कर दिया जाएगा और घर से बाहर निकलने पर उसके साथ फिर से छेड़छाड़ कराई जाएगी।शिकायत के आधार पर थाना महिदपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की सहायता करने और पीड़िता के परिजनों को धमकाने के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक अन्नपूर्णा कठेरिया, उपनिरीक्षक एन.एस. कनेश सहित महिदपुर थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चुराई कार, दो शातिर चोर गिरफ्तार इंदौर पुलिस का एक्शन: गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश जिलाबदर