गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.120 किलो गांजा जब्त; तिलक नगर के दो बदमाश 3 माह के लिए जिलाबदरइंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लसुड़िया थाना पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर निगरानी के दौरान लोहा मंडी स्थित पावर हाउस के पास तिरपाल के शेड के नीचे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल खींची (28) निवासी राहुल गांधी नगर, हनुमान मंदिर के पास, इंदौर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर गांजे के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।तिलक नगर के दो आदतन बदमाश 3 माह के लिए जिलाबदरइंदौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तिलक नगर थाना क्षेत्र के दो आदतन बदमाशों को तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया है।जिलाबदर किए गए बदमाशों में रोहित तिलोरे (25) निवासी आईडीए मल्टी स्कीम नंबर-140 तथा राहुल उर्फ दादिया उर्फ शालीग्राम जाधव (24) निवासी रमाबाई नगर शामिल हैं। दोनों को निर्धारित अवधि तक इंदौर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं।आदेश के पालन में तिलक नगर थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों के घर और मोहल्ले में पहुंचकर लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई तथा स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए बदमाशों को आदेश की शर्तों का पालन करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में तीन सहयोगी गिरफ्तार, पीड़िता के परिजनों को धमकाकर मांगे थे 10 हजार रुपये पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, जूता फेंका; चाकू से हमले की कोशिश का दावा