भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना पुलिस ने गर्लफ्रेंड पर रौब जमाने के लिए कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कारें बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, बीती रात तेज बारिश के दौरान थाना बागसेवनिया पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान आरक्षक राघवेन्द्र यादव और राम प्रताप यादव की नजर एक संदिग्ध कार पर पड़ी। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुनील मीणा और शिवम मेहरा के रूप में बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि सेंचुरी अपार्टमेंट में रहने के दौरान अपने पूर्व मकान मालिक की कार चोरी की थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका को लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने और उस पर प्रभाव जमाने के उद्देश्य से वे पिछले तीन महीने से कार चोरी की योजना बना रहे थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरी की कारें जब्त कर ली हैं। मामले में अन्य वारदातों की संभावना को देखते हुए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंग्रेजी दौर की डरावनी छवि बदल रहा बड़वानी कोतवाली थाना: जस्टिस द्विवेदी व डॉ. गौतम ने सराहा, बताया पूरे प्रदेश के लिए ‘मॉडल’ नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में तीन सहयोगी गिरफ्तार, पीड़िता के परिजनों को धमकाकर मांगे थे 10 हजार रुपये