इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कथित भू-माफिया जफर (पिता मोहम्मद हनीफ) को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ इंदौर के सिरपुर कांकड़ और महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में प्लॉट और जमीन की हेराफेरी, धोखाधड़ी तथा अवैध लेन-देन के मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को इंदौर लाकर न्यायालय में पेश करेगी और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। चंदन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य मामलों की विस्तृत जांच की जा सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई लोगों को प्लॉट और जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई लोगों को कथित रूप से फर्जी दस्तावेज और नोटरी के आधार पर गुमराह किया गया। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में जमीन धोखाधड़ी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है और नए पीड़ित सामने आ सकते हैं।एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे लंबे समय तक टालमटोल किया गया तथा फर्जी नोटरी दस्तावेज सौंपे गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जफर खान, उसके साले अज्जू खान और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 दिन से लापता युवक का पानी की टंकी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी करोड़पति भू-माफिया जफर खान गिरफ्तार, सरकारी जमीन घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन