इंदौर। सरकारी जमीन की हेराफेरी और अवैध कॉलोनियों के बहुचर्चित मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित भू-माफिया जफर खान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी को बेंगलुरु से पकड़ा गया। उसे इंदौर लाकर न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।प्राथमिक जांच के अनुसार, जफर खान पर एयरपोर्ट से जुड़ी शासकीय भूमि को फर्जी दस्तावेजों और नोटरी के माध्यम से प्लॉट के रूप में बेचने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि न्यू लक्ष्मी नगर क्षेत्र में करीब 240 प्लॉट बेचे गए थे। मामले में आरोपी की भूमिका मास्टरमाइंड के रूप में सामने आने का दावा किया जा रहा है।एसआईटी अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, सहयोगियों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और शासकीय भूमि की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फरार भू-माफिया जफर धुले से गिरफ्तार, चंदन नगर पुलिस ने दबोचा बलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव