नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने मोबाइल यूजर्स को अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए देने से बचने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, दूरसंचार कानून के तहत SIM के अनधिकृत हस्तांतरण या गलत इस्तेमाल की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमों के उल्लंघन पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। विभाग ने मोबाइल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नाम पर जारी SIM कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को न दें और अपने मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल स्वयं करें।विभाग की सलाह ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब मोबाइल नंबर का इस्तेमाल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं में पहचान सत्यापन के लिए भी किया जाता है। ऐसे में अपने नाम पर जारी SIM को किसी दूसरे व्यक्ति को देने से उसके संभावित दुरुपयोग की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गिरफ्तारी से लेकर ‘वंदे मातरम’ तक, सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्देश इंदौर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार