इंदौर। प्रदीप चौधरी।। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता एक युवक का शव पानी की टंकी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब टंकी के आसपास तेज दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा टंकी की तलाशी लेने पर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान पप्पू मालवीय के रूप में हुई है, जो पिछले छह दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही रावजी बाजार थाने में दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से शव को टंकी से बाहर निकाला। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी और आसपास के क्षेत्र से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक की मौत दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और मृतक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 58.48 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार फरार भू-माफिया जफर धुले से गिरफ्तार, चंदन नगर पुलिस ने दबोचा