इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में 12 दिवसीय श्री गणेश उत्सव के तहत धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं अभिनव कला समाज परिसर में प्रतिदिन आयोजित हो रही श्री गणेश आरती में शहर की विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को स्टेट प्रेस क्लब, मप्र में आयोजित श्री गणेश आरती में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आयुषी देशमुख, जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर एवं शिक्षाविद् सुनयना शर्मा शामिल हुईं। अतिथियों ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डॉ. आयुषी देशमुख ने भगवान श्री गणेश से जुड़े रोचक प्रसंग भी साझा किए।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीमती शीतल राय, रचना जौहरी, सोनाली यादव, मीना राणा शाह, ऋतु साहू सहित क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लब से जुड़े सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में DRI की कार्रवाई, नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार; 1.19 करोड़ की ड्रग्स जब्त कोनी ग्राम पंचायत का काला सच! पूर्व में किये गए कई घोटालों के बाद 8 माह पूर्व बनी पीसीसी सड़क उखड़ी