इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ड्रग्स के मुख्य सप्लायर, सप्लाई चेन और इंदौर में सक्रिय खरीदारों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, गश्त और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-04 रोड स्थित बीआरटीएस बस स्टैंड, सुखलिया के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिल शाह (19), निवासी अंबेडकर नगर, नीमच बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 58.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।पूछताछ में शाहिल की निशानदेही पर उसके साथी अल्केफ (23), निवासी ग्राम दावतखेड़ी, जिला मंदसौर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि शाहिल नीमच में फल बेचने की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पूर्व से नीमच कैंट थाने में एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं अल्केफ हम्माली का कार्य करता है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 प्रकरणों में 113 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर, कोकीन तथा अवैध पिस्तौल जब्त की गई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्मशान घाट में चोरी का 2 दिन में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार 6 दिन से लापता युवक का पानी की टंकी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी