₹50 हजार का चोरी गया सामान बरामद, खरीददार भी बना आरोपीउज्जैन/महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने श्मशान घाट में हुई चोरी की वारदात का महज दो दिन में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह तथा एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को फरियादी प्रमोद दावरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की रात महिदपुर स्थित सत्या श्मशान घाट के कमरे का ताला तोड़कर चोर ब्लोअर मशीन, पंखा, माइक मशीन, माइक, तांबे का लोटा, स्टील की बाल्टी, स्टील के बर्तन, सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड तथा अन्य लोहे का सामान चोरी कर ले गए। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने शोहराब खान, असलम उर्फ वकार, रईश और अकरम को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शोहराब के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, बलवा और धमकी सहित तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि अकरम के खिलाफ भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।इस कार्रवाई में थाना महिदपुर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खंभे पर चढ़ गई कार, बड़ा हादसा टला इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 58.48 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार