बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल, बड़ौत के तत्वावधान में नवदुर्गा मंदिर बड़ौत में बुधवार रात्रि भव्य सत्संग, प्रवचन व भक्ति संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु महिमा का श्रवण किया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरू व भगवान का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर पंड़ित पवन शास्त्री जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु ही मनुष्य के जीवन को ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करने वाले वास्तविक पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया और श्रद्धालुओं को सदाचार एवं सेवा का संदेश दिया। आयोजन के दौरान संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सत्संग का भरपूर लाभ उठाया। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से यह भी बताया गया कि प्रत्येक पूर्णिमा को निशुल्क श्री हरि संकीर्तन का आयोजन नियमित रूप से किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक श्री गुरु चरण अनुरागी पंड़ित दिपांशु कौशिक एवं प्रियांशु दहिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल समिति के सभी सदस्यों एवं भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विनय तोमर, अनिल वर्मा, गौरव वशिष्ठ, करण दहिया, अभय सिंह, अंकित वर्मा, मनोज शर्मा, नितिन वशिष्ठ, तनीष तोमर, सत्तम अग्रवाल, रूबल जैन, संजय कुमार, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सचिन गुप्ता, उषा रानी एवं महिपाल राणा सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती मौतें बनी चिंता का विषय, 2025 में टूटा रिकॉर्ड सेल्फी से नहीं, धरातल पर काम से शहर होगा साफ: महापौर पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी का निशाना