इंदौर। आमिर खान।। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महापौर Pushyamitra Bhargav पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल फोटो और सेल्फी से शहर साफ नहीं होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। वीडियो में पार्षद सोलंकी ने कहा कि महापौर द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ खिंचवाई गई तस्वीर सराहनीय हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना और उन्हें नियमित करना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है और इस पर गंभीरता से निर्णय लिया जाना चाहिए।कुणाल सोलंकी ने “सेल्फी विद सेग्रीगेशन” अभियान पर भी सवाल उठाते हुए सुझाव दिया कि इसकी जगह “सेल्फी विद क्लीन वार्ड” और “सेल्फी विद एम्प्टी प्लॉट्स” जैसे अभियान चलाए जाएं, ताकि शहर के वास्तविक सफाई मुद्दों पर ध्यान दिया जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड सहित कई स्थानों पर पिछले दो सप्ताह से कचरा जमा है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और सीएसआई से की गई, लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई। उनका कहना था कि शहर के कई खाली प्लॉट और डंपिंग प्वाइंट कचरे से भरे पड़े हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं हो रही।पार्षद ने सीएसआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल चालान काटने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि खाली प्लॉटों और डंपिंग स्थलों को चिन्हित कर समय पर सफाई सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।वीडियो वायरल होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में नगर निगम या महापौर की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल समिति ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया सत्संग व भक्ति संगीत का भव्य आयोजन गुरू पूर्णिमा पर्व पर बाबा मोहनराम मंदिर दुर्गापुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन