इंदौर। प्रदीप चौधरी।शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घर से करीब 100 मीटर दूर एक बगीचे में अचेत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान इंद्रा और उनके बेटे संजय की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां-बेटे द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन के पीछे की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब किसानों से 60% मूंग की होगी खरीद, स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक बढ़ी इंदौर में जमीन फर्जीवाड़ा मामला: भरत पटवारी से फिर 7 घंटे पूछताछ, जांच तेज