इंदौर। प्रदीप चौधरी। बहुचर्चित जमीन फर्जीवाड़ा मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jeetu Patwari के भाई भरत पटवारी से राजेंद्र नगर पुलिस ने लगातार दूसरे दौर में करीब सात घंटे तक पूछताछ की। मामले में उनकी भूमिका को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दायरे में आए प्लॉटों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की पड़ताल के दौरान कुछ अहम कड़ियां सामने आई हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर भरत पटवारी से विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है।जांच एजेंसियों के अनुसार भरत पटवारी के बाद सुमित मंत्री और पप्पू मंत्री से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस नए साक्ष्य एकत्र कर रही है और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में आने वाले दिनों में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने किया गुरु पूजन, दूध से अभिषेक और पुष्पवर्षा कर जताया सम्मान