इंदौर। आमिर खान।। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदौर के नंदलालपुरा स्थित किन्नर अखाड़े में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरु पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किन्नर समाज के सदस्यों ने अपने गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया तथा दूध से अभिषेक और पुष्पवर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। समारोह में किन्नर समाज की प्रमुख सोना मंगला नंद गिरी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए इंदौर की गादीपति सीमा कुंवर गुरु के चरण पखारकर उनका पूजन किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, लेकिन किन्नर समाज में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना जाता है। गुरु के मार्गदर्शन, अनुशासन और संस्कारों से ही जीवन को सही दिशा मिलती है और व्यक्ति आगे बढ़ता है।इस अवसर पर सीमा कुंवर गुरु ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले होते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा, शिष्य के कर्तव्यों और गुरु के प्रति सम्मान की भावना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। अंत में गुरुजनों ने अपने शिष्यों को जीवन में सफलता, उन्नति और सुखद भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में बहुचर नंद गिरी, शिमला गुरु, पायल गुरु, कल्पना गुरु, गोल्डन गुरु, नेहा गुरु और पूजा गुरु सहित किन्नर समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में जमीन फर्जीवाड़ा मामला: भरत पटवारी से फिर 7 घंटे पूछताछ, जांच तेज मध्यप्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार, टेलीकॉम एमओयू और दतिया में ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री की सौगात