इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद, मध्यप्रदेश के चुनाव में प्रथम वरीयता मतों की गणना पूरी होने पर 32 वर्षीय युवा अधिवक्ता राकेश सिंह भदौरिया ने 3,317 प्रथम वरीयता मत हासिल कर सभी प्रत्याशियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने चुनाव में नया इतिहास रच दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह भदौरिया को प्रदेश की 248 में से 202 बार एसोसिएशनों तथा सभी 55 जिलों से प्रथम वरीयता के मत प्राप्त हुए। इसे अधिवक्ता समुदाय में उनके व्यापक समर्थन का संकेत माना जा रहा है।उन्होंने अनूपपुर, लांजी, जुन्नारदेव, चौरई, राघोगढ़, गुना, हरदा, महू, खरगोन, भुआ बिछिया, मल्हारगढ़, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, मैहर, नसरुल्लागंज, केवलारी, कालापीपल और शुजालपुर सहित अनेक बार एसोसिएशनों में सर्वाधिक मत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।प्रारंभिक मतगणना के परिणामों के अनुसार, लगभग 65 वर्षों में पहली बार इंदौर के किसी प्रत्याशी ने राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की प्रथम वरीयता मतगणना में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, 32 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर राकेश सिंह भदौरिया ने युवा अधिवक्ताओं के लिए भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।अंतिम परिणाम शेष वरीयता मतों की गणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कॉलेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज सीमांकन आदेश के बावजूद पटवारी आरआई नही कर रहे सीमांकन, पीड़ित किसान ने कलेक्ट्रट रीवा से लगाई गुहार