इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के छात्रों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के बाहर चाय की दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की वैधानिक जांच जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने छात्रों से आपसी विवादों को कानून हाथ में लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में इंदौर ने बनाया नया रिकॉर्ड, डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने ली ई-शपथ राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: प्रथम वरीयता मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया सबसे आगे, 32 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास