भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की इंदौर। दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिकों को सुगम खरीदारी का माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह त्योहारी सीजन में सराफा, राजवाड़ा, पाटनीपुरा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की है कि वे बाजारों में ऐसी व्यवस्था बनाए रखें, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में परेशानी न हो और यातायात भी बाधित न हो। आम नागरिकों से भी धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के अनुसार त्योहारों के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त का सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा, 2.41 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा शाहपुरा थाना क्षेत्र में थार गाड़ी में मिली देसी शराब की बोतल, युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल