आराजी नं.1057 में दर्ज रोड के बावजूद आराजी नं. 1054 में बनाई जा रही रोड किसान ने आरआई पर सीमांकन के बदले पैसे मांगने का लगाए आरोप। कोनी,जवा। रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत कोनी निवासी विनोद कुमार केवट पिता बासुदेव ने जिला कलेक्टर रीवा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है आवेदन के माध्यम से प्रार्थी ने बताया की आराजी नंबर 1050, 1051, 1052, 1053, 1054 और 1055 कुल 6 किता मौजा कोनी तहसील जवा में कुल रकवॉ 16 एकड़ 15 डिसमिल स्थति है।जिसका दिनाक 02/06/2026 को सीमांकन करने का तहसीलदार जवा द्वारा आदेश जारी किया गया लेकिन आज दिनांक तक सीमांकन नही किया गया। प्रार्थी ने आरआई और पटवारी पर आरोप लगाया कि आरआई द्धारा सीमांकन करने के बदले मौखिक रूप से 15000 रुपये की रिश्वत मांगी गई है रिश्वत नही देने पर सीमांकन नही किया जा रहा है। उन्होंने सर्किल अतरैला हल्का कोनी आरआई पर गलत नाप कर आपस मे लड़ाने का भी आरोप लगाया है पीड़ित का कहना कि सड़क बनाने के लिये मेरे घर का ओटा गिरवा दिया गया जबकि सड़क आराजी नंबर 1057 में दर्ज है। पीड़ित किसान ने बताया कि पड़ोसी संकठा प्रसाद मिश्रा के आराजी नंबर 1057 में सड़क दर्ज है लेकिन आरआई के सह पर संकठा प्रसाद मिश्रा जबरन मेरे हक की भूमि आराजी नंबर 1054 में कब्ज़ा कर रहे है। जिसके सीमांकन का आदेश जारी हुआ है लेकिन सीमांकन नही किया जा रहा है जिस बजह से विवाद की स्थिति बनी हुई है। किसान ने बताया कि कलेक्टर रीवा से शिकायत करने के बाद स्वयं कलेक्टर रीवा ने जवा नायब तहसीलदार को फोन कर जांच करने की बाते कही है।इसके साथ ही प्रार्थी ने अतिक्रमणकारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं आरआई, पटवारी के विरूद कानूनी कार्यवाही की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: प्रथम वरीयता मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया सबसे आगे, 32 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास अगस्त से महंगाई का नया झटका, रोजमर्रा के सामान से लेकर कारें तक होंगी महंगी
You must be logged in to post a comment.