एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को सौंपी गई जांच, वीडियो की सत्यता के साथ स्रोत की भी होगी पड़तालइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को सौंपी गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले हैंडल या पेज संचालक को भी नोटिस देकर बुलाया जा रहा है, ताकि वीडियो के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके।पुलिस जांच में वीडियो की प्रामाणिकता, आरोपों से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और संबंधित आरक्षकों की भूमिका क्या रही है।इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी जांच से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीआई दिलीप पुरी को आईसर से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल अवैध शराब कारोबारियों पर अब NSA तक की कार्रवाई की तैयारी, संभागायुक्त ने दिए सख्त निर्देश