इंदौर। आमिर खान। इंदौर पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0: से नो टू ड्रग्स’ अभियान को शहरवासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। अभियान के तहत आयोजित ई-शपथ कार्यक्रम में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में अभियान से जुड़कर ई-शपथ ली। इस जनभागीदारी के साथ इंदौर ने अपने ही 85,003 ई-शपथ के पिछले रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू किए गए इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत आगे भी जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेगी सरकार कॉलेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज