भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार आमजन तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जमीनी स्तर पर उनकी समीक्षा के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत अब प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और मॉनिटरिंग करेंगे।कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अभियान का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक लाभ की सुनिश्चित पहुंच तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी उज्जैन की तत्परता से लापता युवती सकुशल मिली, कुछ ही दिनों में परिजनों से मिलाया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में इंदौर ने बनाया नया रिकॉर्ड, डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने ली ई-शपथ