ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 30 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने कथित तौर पर हाईवे पर एक मालवाहक कंटेनर ट्रक को रोककर चालक से ‘गुंडा टैक्स’ के नाम पर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे कंटेनर के सभी 12 टायर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार घटना मोहना और घाटीगांव के बीच एनएच-44 पर हुई। दिल्ली से भोपाल जा रहे कंटेनर ट्रक को आरोपियों ने पहले ओवरटेक कर जबरन रुकवाया। इसके बाद हथियारों के बल पर चालक को धमकाते हुए नकदी की मांग की गई। चालक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी में ट्रक के 12 टायर पंचर हो गए और वाहन बीच हाईवे पर ही खड़ा रह गया।घटना के बाद हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया। कई वाहन चालकों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने वाहन रोक दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस ने डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेताओं का कथित जश्न, वायरल वीडियो पर मचा सियासी बवाल इमारतें ढहाने से कमजोर होता है देश