नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद Cockroach Janta Party (CJP) के शीर्ष नेताओं का एक कथित जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संगठन के प्रमुख चेहरे सौरव दास, आशुतोष रांका और अर्पित शर्मा एक पांच सितारा होटल में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने आंदोलन के दौरान छात्रों और समर्थकों द्वारा किए गए संघर्ष का हवाला देते हुए CJP की आलोचना की है। साथ ही पार्टी की फंडिंग, खर्च और जश्न के आयोजन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।वहीं, संगठन के समर्थकों का कहना है कि यह किसी निजी कार्यक्रम या आंदोलन की सफलता का जश्न हो सकता है और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। CJP की ओर से इस वीडियो और उस पर उठ रहे सवालों को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत हाईवे पर डकैत का आतंक: ट्रक रोककर मांगा ‘गुंडा टैक्स’, विरोध पर 12 टायरों पर बरसाईं गोलियां