सिरमौर,रीवा । रीवा जिले के सिरमौर वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल को ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस ने वनपाल दिनेश कुमार को पूर्वा फॉल के पास स्थित एक ढाबे में 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ट्रक चालक से पहले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी ट्रक चालक नीरज यादव ने 10 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। कि 07/06 2026 को वह यूपी पासिंग ट्रक में लकड़ी लोड कर मुरादाबाद जा रहे थे। इसी दौरान सिरमौर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन अमले ने ट्रक रोककर चौकी में खड़ा करा दिया। कई दिन बीतने के बाद भी ट्रक नहीं छोड़ा गया।और ट्रक छोड़ने के लिए वनपाल दिनेश कुमार ने 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसकी पर लोकायुक्त ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।आरोपी ने शिकायतकर्ता ट्रक ड्राइवर को पूर्वा फॉल के पास स्थित एक ढाबे पर 78 हजार रुपए लेकर बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया और कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई करते हुए वनपाल दिनेश कुमार को पूर्वा फॉल के पास स्थित ढाबे में 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही में 7 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन का बाबू गिरफ्तार देवखर रोजगार सहायक एवं सचिव के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल! प्रधानमंत्री आवास की प्रथम क़िस्त जारी करने के बाद दूसरी किस्त के लिए नही किया जा रहा जिओ टैग
You must be logged in to post a comment.