पूर्व में अंत्येष्टि सहायता राशि जारी कराने के नाम पर ले चुका था 5 हजार का रिश्वत। रीवा । रीवा जिले के हर विभाग में जमकर भ्रस्टाचार जारी है यदि किसी ब्यक्ति को कोई काम कराना हो तो बिना पैसे होना संभव नही है। ताजा मामला रीवा जिले के जल संसाधन विभाग का है सोहागी निवासी शिकायतकर्ता मोनू नापित ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता रामसुचित नापित जो जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे, उनका कैंसर से निधन हो गया था। इसके बाद शासन से मिलने वाली 1 लाख 25 हजार की अंत्येष्टि सहायता राशि जारी कराने के एवज में जल संसाधन विभाग के बाबू रामवरण मिश्रा ने 5 हजार की रिश्वत ली थी। अब पेंशन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए आरोपी बाबू 7 हजार की और रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोप सही पाए गए।इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई, योजना के तहत जल संसाधन विभाग के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू रामवरण मिश्रा को 7 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जहा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रीवा में लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आरोपी बाबू से पूछताछ जारी है और लोकायुक्त की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन PWD की महिला इंजीनियर की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए हत्या के आरोप रीवा लोकायुक्त ने वनपाल को 78,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ट्रैप, आरोपी ने ट्रक छोड़ने के एवज में मांगी थी 2 लाख रुपए की रिश्वत
You must be logged in to post a comment.