इंदौर। प्रदीप चौधरी ।। पलासिया थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इलाज के दौरान महिला इंजीनियर की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुर पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और परिजनों सहित बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय आरती यादव, जो पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर थीं और सरकारी आवास में रहती थीं, शुक्रवार को गंभीर अवस्था में मिली थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।मृतका के परिजनों ने बताया कि आरती यादव का विवाह वर्ष 2012 में नीलेश यादव, जो स्वयं भी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं, से हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही आरती को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने तथा ससुर पर पूरी साजिश रचने का आरोप लगाया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मॉडिफाइड साइलेंसर पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, एक सप्ताह में 380 वाहनों पर चालानी कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही में 7 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन का बाबू गिरफ्तार