इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में ध्वनि प्रदूषण और स्टंटबाजी पर लगाम लगाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 380 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, साथ ही उनके वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर भी मौके पर हटाए गए। डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती है, बल्कि राहगीरों में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती है। इसके अलावा ऐसे साइलेंसर का उपयोग अक्सर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालक करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है, ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और शहर में सुरक्षित एवं शांत यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।डीसीपी ने बताया कि पूर्व में भी जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में भी ऐसे साइलेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकजतन सम्मान समारोह के साथ ही शैली स्मृति व्याख्यानमाला शुरू, राजेंद्र शर्मा बोले — मीडिया के लिए सबसे संकटमय और चुनौतीपूर्ण समय PWD की महिला इंजीनियर की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए हत्या के आरोप