इंदौर। प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की एक वार्ड प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संबल योजना के तहत स्वीकृत राशि दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता आशीष चौधरी ने 17 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के निधन के बाद संबल योजना के अंतर्गत स्वीकृत होने वाली 2 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने के बदले वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड और उनके सहायक हरभजन सिंह सलूजा द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोपियों ने 15 हजार रुपये तीन किस्तों में लेने पर सहमति जताई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रतिभा तोमर के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भंवरकुआं क्षेत्र स्थित डीडी गार्डन के पीछे शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए संध्या पथरोड को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।लोकायुक्त पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय को दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नागरिक मंच की मांग… इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप से चल रहा था एमडी ड्रग्स का नेटवर्क, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार