इंदौर।इंदौर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.45 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान इंदौर निवासी जफर पठान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19.14 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी जाहिद उर्फ जावेद खान का नाम बताया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाहिद और उसके साथी कन्हैयालाल गायरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 34.31 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान इंस्टाग्राम अकाउंट और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था तथा वहीं ड्रग्स की डील तय होती थी। इसके बाद तय स्थान पर नशीले पदार्थ की सप्लाई की जाती थी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी अमर सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संबल योजना की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते नगर निगम की वार्ड प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसी हिमाचल में दर्दनाक हादसा: टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 लोगों की मौत