इंदौर। प्रदीप चौधरी। हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने युवती के कुछ निजी फोटो और वीडियो भी बना लिए।जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह निजी फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने हीरा नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 3 और आरोपी गिरफ्तार भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अर्धकुंवारी-भवन नया मार्ग अस्थायी रूप से बंद