जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। भूस्खलन के चलते इस रूट पर संचालित बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हुई है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा के दौरान केवल बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सलाह का पालन करें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा पुनः शुरू की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा